Skip to content
TestTaiyariSearch exams or tests…

Chapter 13 · Physics

विद्युत व चुंबकत्व

Electricity & Magnetism
धारा I = Q ÷ t (एम्पियर)  |  ओम का नियम: V = I × R  |  प्रतिरोध R = ρ L ÷ A (लंबाई ∝, मोटाई के व्युत्क्रमानुपाती)
श्रेणी क्रम: R = R₁ + R₂ + … (धारा समान)  |  समांतर क्रम: 1/R = 1/R₁ + 1/R₂ + … (विभवांतर समान)
विद्युत शक्ति P = V × I = I²R = V²/R  |  ऊष्मा (जूल का नियम): H = I² R t  |  ऊर्जा (यूनिट) = kW × घंटे
प्रश्न: 220 V पर 2 A धारा। प्रतिरोध? → R = 220 ÷ 2 = 110 Ω; शक्ति = 220 × 2 = 440 W
प्रश्न: 4 Ω और 4 Ω समांतर में? → 1/R = 1/4 + 1/4 → 2 Ω; श्रेणी में → 8 Ω
प्रश्न: 1000 W का हीटर रोज़ 2 घंटे, 30 दिन। यूनिट? → 1 kW × 2 × 30 = 60 यूनिट
चीज़किससे बनी / क्यों
बल्ब का फ़िलामेंटटंगस्टन — बहुत ऊँचा गलनांक; बल्ब में आर्गन/नाइट्रोजन भरते हैं
हीटर/इस्त्री का तारनाइक्रोम — अधिक प्रतिरोध, ऊँचा गलनांक
फ़्यूज़ तारटिन + सीसा मिश्रधातु — कम गलनांक; अधिक धारा पर पिघलकर परिपथ तोड़ता है; हमेशा श्रेणी में
बिजली के तारतांबा/एल्युमिनियम; सबसे अच्छा सुचालक चाँदी (महँगी)
अर्धचालकसिलिकॉन, जर्मेनियम — कंप्यूटर चिप, सौर सेल
भारत में घरेलू बिजली: 220 V, 50 Hz, प्रत्यावर्ती धारा (AC)। घर के उपकरण समांतर क्रम में जुड़े होते हैं (हर उपकरण को पूरा 220 V मिले, एक बंद हो तो बाकी चलें)। भू-संपर्क (Earthing) तार झटके से बचाता है। बैटरी = दिष्ट धारा (DC)।
चुंबकत्व: समान ध्रुव प्रतिकर्षित, असमान आकर्षित; चुंबक को बीच से तोड़ो तो दो नए चुंबक। विद्युत चुंबक = नरम लोहा + कुंडली (क्रेन, घंटी)। धारा से चुंबकीय क्षेत्र = ओर्स्टेड; विद्युत-चुंबकीय प्रेरण (जनरेटर का सिद्धांत) = फ़ैराडे। कंपास की सुई = छोटा चुंबक।
"बल्ब का फ़िलामेंट किसका?" · "फ़्यूज़ तार का गुण?" · "घरों में उपकरण किस क्रम में?" · "भारत में AC की आवृत्ति?" · "ओम के नियम से R/I/V" · "समांतर/श्रेणी प्रतिरोध" · "यूनिट की गणना" · "जनरेटर किस सिद्धांत पर?"

All chapters