Skip to content
TestTaiyari
HomeExamsNotesToday's GKQuiz ReelsNewMy TestsPricing
⌕Search exams or tests…
Englishहिन्दी
Log in
All notes/कंप्यूटर

Chapter 8 · Computer basics

सॉफ़्टवेयर और उसके प्रकार

Software & Operating System

सॉफ़्टवेयर (Software) = प्रोग्रामों (निर्देशों) का समूह जो कंप्यूटर को बताता है कि क्या और कैसे करना है। इसे छू नहीं सकते। बिना सॉफ़्टवेयर हार्डवेयर बेकार है — जैसे शरीर बिना मन।

Software System Software ⚙️ कंप्यूटर को चलाता है (मशीन के लिए) OS · Device Driver · Utility · Firmware Translator · Bootloader · Linker · Loader Application Software 📱 हमारा काम करता है (यूज़र के लिए) MS Word · Excel · Paint Chrome · WhatsApp · Tally

सिस्टम सॉफ़्टवेयर के भाग

भागक्या करता हैउदाहरण
Operating Systemपूरे कंप्यूटर का मैनेजर; यूज़र और हार्डवेयर के बीच पुलWindows, Linux, Android
Device DriverOS को किसी हार्डवेयर से बात करना सिखाता हैप्रिंटर / साउंड ड्राइवर
FirmwareROM / फ़्लैश चिप में स्थायी रूप से लिखा सॉफ़्टवेयर; नए कंप्यूटरों में BIOS की जगह UEFI (Unified Extensible Firmware Interface)BIOS / UEFI
Bootloaderचालू होते समय OS को डिस्क से RAM में लोड करता हैWindows Boot Manager, GRUB
Translator, Linker, Loaderप्रोग्राम को मशीन भाषा में बदलना, जोड़ना, RAM में लाना (आगे विस्तार से)कंपाइलर, इंटरप्रेटर
"OS किस प्रकार का सॉफ़्टवेयर?" → सिस्टम · "प्रिंटर चलाने के लिए ज़रूरी?" → डिवाइस ड्राइवर · "BIOS किस प्रकार?" → फ़र्मवेयर · "OS को RAM में लोड करने वाला?" → Bootloader · "इनमें सिस्टम सॉफ़्टवेयर नहीं है — चुनिए" → MS Word (एप्लिकेशन)

एप्लिकेशन और यूटिलिटी सॉफ़्टवेयर Software & Operating System

एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर = यूज़र का कोई खास काम करने वाला प्रोग्राम; मोबाइल के ऐप (App) भी यही हैं।

एप्लिकेशन का प्रकारकामउदाहरण
Word Processorलिखना, पत्र, प्रश्नपत्रMS Word, Google Docs, LibreOffice Writer
Spreadsheetतालिका, गणना, अंक-पत्रMS Excel, Google Sheets, LibreOffice Calc
Presentationस्लाइड बनाकर दिखानाMS PowerPoint, Google Slides, Impress
DBMS (Database)बहुत सारा डेटा व्यवस्थित रखना, खोजनाMS Access, MySQL, Oracle
Graphicsचित्र बनाना / सुधारनाPaint, Photoshop, CorelDRAW, GIMP
Browser · Media · हिसाबइंटरनेट, गाना-वीडियो, लेखाChrome, Firefox · VLC · Tally
📦 Packagedबाज़ार में तैयार, सबके लिए एक जैसा (Off-the-shelf) — MS Office
✂️ Customकिसी एक संस्था की ज़रूरत पर बनवाया (Tailor-made) — स्कूल की फ़ीस प्रणाली, रेलवे आरक्षण
🧳 Software Suiteकई एप्लिकेशन का एक साथ पैकेट — MS Office, LibreOffice, Google Workspace

यूटिलिटी सॉफ़्टवेयर — कंप्यूटर की देखभाल 🧰

Antivirusवायरस ढूँढकर हटानाFirewallनेटवर्क से आने वाले ख़तरनाक कनेक्शन रोकना
Disk Cleanupबेकार / अस्थायी फ़ाइलें हटानाDefragmenterडिस्क पर बिखरे फ़ाइल-टुकड़े एक जगह — गति बढ़े
Disk Formatterडिस्क को उपयोग के लिए तैयार करना (डेटा मिटता है)Backupफ़ाइलों की सुरक्षित कॉपी
Compressionफ़ाइल सिकोड़ना — WinZip, WinRAR, 7-ZipScreen Saverकुछ देर काम न हो तो स्क्रीन पर चलता चित्र
"MS Word किस प्रकार का सॉफ़्टवेयर?" → एप्लिकेशन (Word Processor) · "Excel?" → Spreadsheet · "MS Access?" → DBMS · "किसी एक संस्था के लिए बना?" → Custom · "बाज़ार में तैयार?" → Packaged · "MS Office किसका उदाहरण?" → Software Suite · "नेटवर्क के ख़तरे रोकने वाला?" → Firewall · "फ़ाइल सिकोड़ने वाला?" → WinZip / WinRAR

सॉफ़्टवेयर लाइसेंस और ओपन सोर्स Software & Operating System

प्रकारपहचानउदाहरण
Proprietary (मालिकाना)ख़रीदना पड़ता है; स्रोत कोड (Source Code) बंदMS Windows, MS Office, Photoshop
Open Sourceस्रोत कोड खुला — देखो, बदलो, बाँटोLinux, Ubuntu, Android (AOSP), Python, MySQL, Apache, LibreOffice, Firefox, VLC
Freewareउपयोग मुफ़्त, पर स्रोत कोड बंदAdobe Acrobat Reader, Google Chrome
Shareware / Trialwareकुछ दिन मुफ़्त आज़माओ (या कम सुविधाएँ), फिर पैसे दोWinRAR, WinZip
Adwareमुफ़्त, पर बीच-बीच में विज्ञापन दिखाता हैविज्ञापन वाले मुफ़्त ऐप
Public Domainकोई कॉपीराइट नहीं — कोई भी उपयोग करे, बदले, बेचे—
Free Software — रिचर्ड स्टॉलमैन: GNU प्रोजेक्ट 1983 (GNU = "GNU's Not Unix"), Free Software Foundation 1985। "Free" = स्वतंत्रता। 4 स्वतंत्रताएँ: (0) किसी भी काम के लिए चलाना (1) स्रोत कोड पढ़कर बदलना (2) कॉपी बाँटना (3) बदला हुआ रूप बाँटना।
GPL (GNU General Public License) = Copyleft — बदला हुआ रूप भी उसी खुले लाइसेंस में देना होगा। OSI (Open Source Initiative) — 1998। ध्यान दो: Open source ≠ मुफ़्त; खुला कोड बेचा भी जा सकता है।
EULA (End User License Agreement) = इंस्टॉल करते समय मानी गई शर्तें; OEM लाइसेंस = कंप्यूटर के साथ पहले से लगा, उसी मशीन के लिए। बिना लाइसेंस कॉपी चलाना / बेचना = Software Piracy — ग़ैरक़ानूनी (भारत में कॉपीराइट अधिनियम, 1957)।
"GNU का पूरा नाम?" → GNU's Not Unix · "Free Software आंदोलन?" → रिचर्ड स्टॉलमैन · "इनमें ओपन सोर्स कौन?" → Linux / MySQL · "पहले आज़माओ फिर ख़रीदो?" → शेयरवेयर · "विज्ञापन दिखाने वाला मुफ़्त सॉफ़्टवेयर?" → एडवेयर · "Copyleft किस लाइसेंस से जुड़ा?" → GPL · "बिना लाइसेंस कॉपी चलाना?" → पायरेसी (ग़ैरक़ानूनी) · "कोई कॉपीराइट नहीं?" → Public Domain

ऑपरेटिंग सिस्टम — काम और बूटिंग Software & Operating System

ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) = कंप्यूटर का मैनेजर — यूज़र और हार्डवेयर के बीच पुल (Interface); बाकी सभी प्रोग्राम इसी के ऊपर चलते हैं। OS को Resource Manager भी कहते हैं — CPU, मेमोरी, डिवाइस और फ़ाइलें बाँटता है। मूल भाग = Kernel; कमांड Kernel तक पहुँचाने वाला भाग = Shell।

🧑‍🏫User 📱Application ⚙️OS (Shell → Kernel) 🖥️Hardware

OS के मुख्य कार्य

⚙️ प्रोसेस प्रबंधनकौन-सा प्रोग्राम कब CPU पाएगा (Scheduling)
🧠 मेमोरी प्रबंधनकिस प्रोग्राम को RAM में कितनी जगह
📁 फ़ाइल प्रबंधनफ़ाइल-फ़ोल्डर बनाना, सेव, खोज, मिटाना
🖨️ डिवाइस प्रबंधनड्राइवर से कीबोर्ड, प्रिंटर आदि चलाना
🔐 सुरक्षापासवर्ड, यूज़र अकाउंट, अनुमति
🖱️ यूज़र इंटरफ़ेसCLI या GUI के रूप में हमसे बात

बूटिंग का क्रम — कंप्यूटर कैसे चालू होता है?

🔘 पावर ऑनबटन 📜 BIOS / UEFIROM से चले ✅ POSTहार्डवेयर जाँच 🥾 BootloaderOS ढूँढे 💻 KernelRAM में, OS तैयार
चालू होते ही सबसे पहले ROM / फ़्लैश में रखा BIOS या UEFI (Unified Extensible Firmware Interface) — फ़र्मवेयर चलता है, OS नहीं। फिर Bootloader, OS को हार्ड डिस्क / SSD से RAM में लोड करता है। Cold Boot = बंद कंप्यूटर को पावर बटन से चालू; Warm Boot = चालू कंप्यूटर को Restart।

बंद करने के तरीके

विकल्पक्या होता है
Shut Downसारे प्रोग्राम बंद, कंप्यूटर पूरी तरह बंद
Restartबंद होकर तुरंत फिर चालू (Warm Boot)
Sleepखुला काम RAM में रहता है, बहुत कम बिजली पर रुका; बटन दबाते ही तुरंत वापस
Hibernateखुला काम हार्ड डिस्क / SSD पर सेव, फिर कंप्यूटर पूरी तरह बंद (बिजली नहीं); चालू करने पर वहीं से — Sleep से थोड़ा धीमा
"यूज़र और हार्डवेयर के बीच इंटरफ़ेस?" → OS · "OS का केंद्रीय भाग?" → Kernel · "चालू होते ही सबसे पहले क्या चलता है?" → BIOS (ROM से) · "OS को RAM में कौन लाता है?" → Bootloader · "Restart करना?" → वार्म बूट · "खुला काम RAM में रखकर कम बिजली पर रुकना?" → Sleep · "काम डिस्क पर सेव करके पूरा बंद?" → Hibernate · "OS को और क्या कहते हैं?" → Resource Manager

ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार Software & Operating System

प्रकारपहचानउदाहरण
Batchएक जैसे काम इकट्ठा करके एक साथ चलाना; बीच में यूज़र से बात नहींपुराने मेनफ्रेम (बिल, वेतन)
Single-user, Single-taskएक व्यक्ति, एक समय में एक कामMS-DOS
Multi-userएक कंप्यूटर पर कई यूज़र एक साथUNIX, Linux सर्वर
Real-time (RTOS)तय समय सीमा में तुरंत जवाबनीचे देखो
Mobile / Embeddedमोबाइल, टैबलेट / मशीनों के अंदरAndroid, iOS; स्मार्ट TV

"Multi" वाले चार शब्द — सबसे ज़्यादा भ्रम यहीं 🎯

शब्दमतलबआसान उदाहरण
Multiprogrammingएक CPU, मेमोरी में कई प्रोग्राम; एक प्रोग्राम रुककर (जैसे प्रिंटर की राह) इंतज़ार करे तो CPU दूसरे को ले — CPU ख़ाली न बैठेएक रसोइया, चूल्हे पर दाल पकते समय सब्ज़ी काटे
Multitasking / Time-sharingCPU का समय छोटे टुकड़ों (Time slice) में बाँटकर कई काम / यूज़र — सब एक साथ चलते दिखते हैंगाना सुनते हुए Word में टाइप
Multithreadingएक ही प्रोग्राम के कई छोटे भाग (Threads) साथ-साथWord में टाइप करते समय वर्तनी-जाँच भी चलती रहे
Multiprocessingएक से ज़्यादा CPU / प्रोसेसर सच में एक साथ काम करेंसर्वर, सुपरकंप्यूटर, मल्टी-कोर
⏱️ Hard Real-timeसमय-सीमा हर हाल में पूरी हो, ज़रा देरी = ख़तरा — मिसाइल, विमान नियंत्रण, कार का एयरबैग, पेसमेकर।
🎬 Soft Real-timeथोड़ी देरी चल जाती है — वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेम, वीडियो कॉल।
🌐 Network OSहर कंप्यूटर का अपना OS; नेटवर्क पर फ़ाइल, प्रिंटर साझा — Windows Server।
🧩 Distributed OSकई कंप्यूटर मिलकर यूज़र को एक ही कंप्यूटर जैसे दिखें; काम आपस में बँटे।
Spooling (Simultaneous Peripheral Operations On-Line) — धीमे उपकरण (जैसे प्रिंटर) के काम पहले डिस्क पर कतार में रखे जाते हैं, CPU अपना काम आगे करता रहता है। उदाहरण: Print Queue।
CLI (Command Line Interface) — कमांड टाइप करके; जैसे MS-DOS, Linux Terminal। GUI (Graphical User Interface) — Icon, मेन्यू, माउस से क्लिक; जैसे Windows, Android — आसान, सबसे लोकप्रिय।
"MS-DOS किस प्रकार का इंटरफ़ेस?" → CLI · "GUI का पूरा नाम?" → Graphical User Interface · "मिसाइल / एयरबैग में कौन-सा OS?" → Hard Real-time · "एक से ज़्यादा CPU?" → Multiprocessing · "एक प्रोग्राम के कई भाग साथ?" → Multithreading · "CPU समय के टुकड़े बाँटना?" → Time-sharing · "प्रिंटर की कतार किस तकनीक से?" → Spooling · "इनमें OS का कार्य नहीं है — चुनिए" → पत्र टाइप करना (यह एप्लिकेशन का काम)

प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम Software & Operating System

OSकिसका / कबपहचान
🪟 WindowsMicrosoft (बिल गेट्स, पॉल एलन); Windows 1.0 — 1985PC में सबसे आम; GUI; Windows 11 (2021)
⬛ MS-DOSMicrosoft, 1981Disk Operating System — CLI, एक यूज़र एक काम
🐚 UNIXBell Labs — केन थॉम्पसन, डेनिस रिची (1969)मल्टी-यूज़र, मल्टीटास्किंग; Linux, macOS इसी परिवार से प्रेरित
🐧 Linuxलिनस टोरवाल्ड्स, 1991ओपन सोर्स; प्रतीक पेंगुइन (Tux); रूप (Distributions): Ubuntu, Fedora, Debian, Linux Mint, Red Hat
🇮🇳 BOSSC-DAC (भारत)Bharat Operating System Solutions — भारतीय भाषाओं वाला Linux
🇮🇳 Maya OSरक्षा मंत्रालय (भारत), 2023 में घोषणाUbuntu पर आधारित स्वदेशी OS — रक्षा मंत्रालय के इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटरों में Windows की जगह, साइबर सुरक्षा के लिए
🍎 macOSAppleMac कंप्यूटर; UNIX पर आधारित
📱 iOSApple; iPhone 2007पहले नाम "iPhone OS"; केवल Apple के फ़ोन में — बंद (Closed)
🤖 Androidएंडी रुबिन (Android Inc.); Google ने 2005 में ख़रीदा; पहला फ़ोन 2008Linux kernel पर; खुला (Open — AOSP); दुनिया में सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन
💻 ChromeOSGoogleChromebook लैपटॉप; Linux पर आधारित

Android के संस्करण — मिठाइयों के नाम, A-B-C के क्रम में 🍰

1.5 Cupcake1.6 Donut2.0 Eclair2.2 Froyo2.3 Gingerbread
3.0 Honeycomb4.0 Ice Cream Sandwich4.1 Jelly Bean4.4 KitKat5.0 Lollipop
6.0 Marshmallow7.0 Nougat8.0 Oreo9 Pie10 से केवल संख्या (2019)
मोबाइल OS: Android (Google), iOS (Apple), KaiOS (JioPhone जैसे फ़ीचर फ़ोन), HarmonyOS (Huawei)। पुराने: Symbian (Nokia), BlackBerry OS, Windows Phone।
Windows का क्रम: 95 → 98 → 2000 / ME → XP (2001; XP = eXPerience) → Vista (2007) → 7 (2009) → 8 (2012) → 10 (2015) → 11 (2021)। Android के नाम: C → P अंग्रेज़ी वर्णमाला के क्रम में।
"Linux किसने बनाया?" → लिनस टोरवाल्ड्स · "Android किस kernel पर?" → Linux · "Android को Google ने कब ख़रीदा?" → 2005 · "iOS का पहला नाम?" → iPhone OS · "भारत का स्वदेशी Linux (C-DAC)?" → BOSS · "रक्षा मंत्रालय का Ubuntu-आधारित OS?" → Maya OS · "Android 9 का नाम?" → Pie · "JioPhone का OS?" → KaiOS · "Windows किस कंपनी का?" → Microsoft

Windows डेस्कटॉप को जानो Software & Operating System

भागक्या है / क्या करता है
DesktopOS चालू होने पर दिखने वाली मुख्य स्क्रीन — Icons (छोटे चित्र) और पीछे Wallpaper
Shortcut Iconकिसी फ़ाइल / प्रोग्राम तक पहुँचने का रास्ता — कोने में छोटा तीर ↗; शॉर्टकट मिटाने से असली फ़ाइल नहीं मिटती
This PC(पहले "My Computer") — सारी ड्राइव (C:, D:, पेन ड्राइव) एक जगह
Start MenuStart बटन / ⊞ Win कुंजी से — सारे प्रोग्राम, सेटिंग, Shut Down
Taskbarनीचे की पट्टी — Start बटन, खुले / पिन किए प्रोग्राम; दाईं ओर Notification Area / System Tray (घड़ी, आवाज़, Wi-Fi, बैटरी)
File Explorerफ़ाइल-फ़ोल्डर देखने, कॉपी, मिटाने का प्रोग्राम (Win+E)
Control Panel / Settingsकंप्यूटर की सेटिंग — Wi-Fi, यूज़र, प्रिंटर, समय (Win+I = Settings)
Task Managerचल रहे प्रोग्राम देखना, अटका प्रोग्राम बंद करना (Ctrl+Shift+Esc)
Propertiesराइट क्लिक → Properties (Alt+Enter) — फ़ाइल का आकार, प्रकार, जगह, तारीख, Read-only / Hidden
ClipboardCut / Copy की गई चीज़ अस्थायी रूप से यहीं रहती है, Paste से बाहर आती है; Win+V = Clipboard का इतिहास
PersonalizeWallpaper = पीछे का चित्र · Screen Saver = कुछ देर काम न हो तो चलता चित्र · Theme = वॉलपेपर, रंग, आवाज़ों का सेट
विंडो के भागTitle Bar (नाम) · Menu Bar / Ribbon · Minimize ( _ ) · Maximize / Restore ( □ ) · Close ( ✕ ) · Scroll Bar · Status Bar

Recycle Bin 🗑️ — कूड़ेदान

सामान्य नियमDelete से मिटाई फ़ाइल यहाँ जाती है; Restore से वापस ला सकते हैं। Empty Recycle Bin = हमेशा के लिए मिटाना।
यहाँ नहीं जाती — सीधी हमेशा के लिए मिटती है: (1) Shift+Delete से (2) पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, नेटवर्क ड्राइव से मिटाई फ़ाइल (3) Recycle Bin की क्षमता से बड़ी फ़ाइल
A: और B:पुराने समय में फ़्लॉपी के लिएNotepadसादा टेक्स्ट (.txt)
C:मुख्य हार्ड डिस्क — Windows यहींWordPadसाधारण दस्तावेज़ (.rtf) — पुराने Windows में
D:, E: …दूसरी ड्राइव, DVD, पेन ड्राइवPaint · Calculatorचित्र बनाना · गणना
"मिटाई फ़ाइलें कहाँ जाती हैं?" → Recycle Bin · "वापस लाने का विकल्प?" → Restore · "पेन ड्राइव से मिटाई फ़ाइल?" → सीधे हमेशा के लिए · "Copy की चीज़ कहाँ रहती है?" → Clipboard · "शॉर्टकट आइकन की पहचान?" → छोटा तीर · "Windows किस ड्राइव में?" → C: · "अटका प्रोग्राम बंद करने का साधन?" → Task Manager

फ़ाइल, फ़ोल्डर और एक्सटेंशन Software & Operating System

File (फ़ाइल)नाम वाला डेटा का संग्रह — नाम.एक्सटेंशन (notes.docx); एक्सटेंशन बताता है फ़ाइल किस प्रकार की है
Folder / Directoryफ़ाइलों का डिब्बा; अंदर का फ़ोल्डर = Sub-folder; नया फ़ोल्डर: Ctrl+Shift+N (File Explorer में)
Path (रास्ता)C:\Users\Ram\Documents\notes.docx — C:\ = Root (सबसे ऊपर का फ़ोल्डर)
नाम के नियमनाम अधिकतम 255 अक्षर; ये चिह्न नहीं आ सकते: \ / : * ? " < > |

फ़ाइल एक्सटेंशन और उनके पूरे नाम

एक्सटेंशनफ़ाइलएक्सटेंशनफ़ाइल
.txtNotepad का सादा टेक्स्ट.html / .htmवेब पेज — HyperText Markup Language
.docx · .docMS Word (नया · पुराना).odtOpenDocument Text (LibreOffice)
.xlsx · .xlsMS Excel (नया · पुराना).csvComma Separated Values — सादी तालिका
.pptx · .pptPowerPoint (नया · पुराना).pdfPortable Document Format (Adobe)
.jpg / .jpegचित्र — Joint Photographic Experts Group.pngचित्र — Portable Network Graphics
.gifचित्र / छोटा एनिमेशन — Graphics Interchange Format.bmpचित्र — Bitmap
.mp3गाना — MPEG-1 Audio Layer 3.wavआवाज़ (Waveform Audio)
.mp4वीडियो (MPEG-4).aviवीडियो — Audio Video Interleave
.zip · .rarसिकुड़ी (Compressed) फ़ाइल.exe · .apkचलने वाला प्रोग्राम · Android ऐप
.batकमांडों की सूची (Batch file).dll · .sysDynamic Link Library · सिस्टम फ़ाइल
x वाला नया: .docx, .xlsx, .pptx (Office 2007 से); बिना x = पुराना 97–2003। चित्र = JPG-PNG-GIF-BMP; आवाज़ = MP3-WAV; वीडियो = MP4-AVI।
"Excel फ़ाइल का एक्सटेंशन?" → .xlsx · "PDF का पूरा नाम?" → Portable Document Format · "JPEG का पूरा नाम?" → Joint Photographic Experts Group · "चलने वाले प्रोग्राम का एक्सटेंशन?" → .exe · "Android ऐप?" → .apk · "फ़ाइल नाम में कौन-सा चिह्न नहीं आ सकता?" → ? * / : आदि · "फ़ाइल नाम अधिकतम कितने अक्षर?" → 255 · "इनमें ऑडियो फ़ाइल?" → .mp3 / .wav

प्रोग्रामिंग भाषाएँ Software & Operating System

प्रोग्रामिंग भाषा = कंप्यूटर को निर्देश लिखने की भाषा। कंप्यूटर सीधे केवल मशीन भाषा (0 और 1) समझता है, बाकी के लिए अनुवादक (Translator) चाहिए।

भाषा का स्तरपहचानउदाहरण
1. मशीन भाषा (1GL)केवल 0 और 1; कंप्यूटर सीधे समझता है, सबसे तेज़; लिखना बहुत कठिन; हर मशीन की अलग10110000 01100001
2. असेंबली (2GL)छोटे अंग्रेज़ी शब्द — Mnemonics (ADD, SUB, MOV); असेंबलर से अनुवादADD A, B
3. उच्च स्तरीय (3GL)अंग्रेज़ी जैसी; हर मशीन पर चले (Portable); कंपाइलर / इंटरप्रेटर चाहिएC, Java, Python
4GL / 5GL4GL — कम कोड, सीधे "क्या चाहिए" (डेटाबेस); 5GL — AI, तर्क परSQL / Prolog
मशीन + असेंबली = निम्न स्तरीय (Low-level)। C को मध्य स्तरीय (Middle-level) भाषा कहते हैं — उच्च स्तरीय भी, और हार्डवेयर के पास भी। HTML = Markup भाषा, प्रोग्रामिंग भाषा नहीं।
Procedural — क्रमवार चरण / फ़ंक्शन: C, FORTRAN, Pascal। OOP (Object Oriented Programming) — Object और Class: C++, Java, Python।

प्रसिद्ध भाषाएँ और उनके निर्माता (1)

भाषानिर्माता / वर्षकिसके लिए
FORTRANजॉन बैकस, IBM (1957)पहली प्रसिद्ध उच्च स्तरीय भाषा; विज्ञान (Formula Translation)
LISP · ALGOLLISP — जॉन मैकार्थी (1958); ALGOL (1958)LISP — AI; ALGOL = ALGOrithmic Language
COBOL1959; ग्रेस हॉपर के काम पर आधारितव्यापार, बैंक (Common Business Oriented Language)
BASICकेमेनी और कुर्ट्ज़ (1964)शुरुआती सीखने वाले (Beginner's All-purpose Symbolic Instruction Code)
LOGOसीमोर पेपर्ट और साथी (1967)बच्चों के लिए — कछुआ (Turtle) चलाकर चित्र
Pascalनिकलॉस विर्थ (1970)प्रोग्रामिंग पढ़ाने के लिए
Cडेनिस रिची, Bell Labs (1972)OS, सिस्टम प्रोग्राम; UNIX इसी में लिखा गया
"कंप्यूटर सीधे कौन-सी भाषा समझता है?" → मशीन भाषा · "Mnemonics किस भाषा में?" → असेंबली · "C के जनक?" → डेनिस रिची · "C किस स्तर की?" → मध्य स्तरीय · "FORTRAN का पूरा नाम?" → Formula Translation · "AI की पुरानी भाषा?" → LISP · "बच्चों की कछुए वाली भाषा?" → LOGO · "HTML किस प्रकार की?" → Markup

भाषाएँ (2) और भाषा अनुवादक Software & Operating System

प्रसिद्ध भाषाएँ और उनके निर्माता (2)

भाषानिर्माता / वर्षकिसके लिए
Adaअमेरिकी रक्षा विभाग (1980)नाम एडा लवलेस पर; रक्षा प्रणालियाँ
C++ब्यार्ने स्ट्रॉस्ट्रप — 1979 में "C with Classes", नाम C++ 1983C + OOP; गेम, सॉफ़्टवेयर
Pythonगुइडो वैन रोसम (1991)आसान; AI, डेटा, स्कूलों में
Javaजेम्स गोसलिंग, Sun Microsystems (1995); पहला नाम Oak"एक बार लिखो, हर जगह चलाओ"; Android ऐप
JavaScript · PHPब्रेंडन आइक (1995) · रैस्मस लर्डॉर्फ (1995)वेब पेज को चलता-फिरता बनाना · वेब सर्वर
Rरॉस इहाका, रॉबर्ट जेंटलमैनसांख्यिकी, डेटा विश्लेषण
Swift · KotlinApple (2014) · JetBrainsiPhone ऐप · Android ऐप
ScratchMIT Media Lab (2007)बच्चों के लिए ब्लॉक जोड़कर प्रोग्रामिंग

भाषा अनुवादक (Language Translators)

Compiler (कंपाइलर)Interpreter (इंटरप्रेटर)
कैसेपूरा प्रोग्राम एक साथ मशीन भाषा मेंएक-एक लाइन करके बदलता और चलाता है
गलतियाँपूरा पढ़कर सभी गलतियों की सूचीपहली गलती पर वहीं रुकता है
गति / फ़ाइलचलाना तेज़; अलग Object Code फ़ाइल (.exe) बनती हैधीमा; हर बार अनुवाद, अलग फ़ाइल नहीं
उदाहरणC, C++BASIC, JavaScript (और Python — नीचे देखो)
Java और Python दोनों तरीके अपनाते हैं: Java — कंपाइलर कोड को Bytecode (.class) में बदलता है, फिर JVM (Java Virtual Machine) उसे चलाती है (इंटरप्रेट)। Python — पहले Bytecode में बदलता है, फिर उसे इंटरप्रेट करता है; इसलिए परीक्षा में Python को Interpreted भाषा कहा जाता है।
Assembler = असेंबली → मशीन भाषा। प्रोग्रामर का लिखा = Source Code; अनुवाद के बाद = Object Code। Linker कई Object फ़ाइलें + लाइब्रेरी जोड़कर एक चलने वाला प्रोग्राम बनाता है; Loader उसे RAM में लाकर चलाता है।
Compiler = पूरी किताब का अनुवाद एक बार में 📚; Interpreter = भाषण का लाइव अनुवादक 🎤 (वाक्य-वाक्य)। क्रम: Source → Compiler → Object → Linker → .exe → Loader → RAM।
"लाइन-दर-लाइन अनुवाद?" → इंटरप्रेटर · "पूरा प्रोग्राम एक साथ?" → कंपाइलर · "असेंबली को मशीन भाषा में?" → असेंबलर · "प्रोग्राम को RAM में लाने वाला?" → Loader · "Object फ़ाइलें जोड़ने वाला?" → Linker · "Java का Bytecode कौन चलाता है?" → JVM · "C++ के निर्माता?" → ब्यार्ने स्ट्रॉस्ट्रप

प्रोग्रामिंग के साधन, गलतियाँ और एल्गोरिद्म Software & Operating System

प्रोग्राम लिखने के साधन

Editorप्रोग्राम (Source Code) लिखने का प्रोग्राम — जैसे Notepad, VS Code
Debuggerप्रोग्राम की गलतियाँ लाइन-दर-लाइन चलाकर ढूँढने का साधन
IDEIntegrated Development Environment — Editor + Compiler / Interpreter + Debugger एक ही जगह: Eclipse, Visual Studio, Android Studio, IDLE (Python)

प्रोग्राम की गलतियाँ (Errors) और Bug 🐞

गलती का प्रकारमतलब
Syntax Errorभाषा के व्याकरण की गलती (जैसे ; छूटना) — कंपाइलर / इंटरप्रेटर तुरंत पकड़ता है
Logical Errorप्रोग्राम चलता है पर उत्तर गलत (गलत तर्क) — अनुवादक नहीं पकड़ता
Runtime Errorचलते समय की गलती — जैसे किसी संख्या को 0 से भाग
प्रोग्राम की गलती = Bug; ढूँढकर ठीक करना = Debugging। 1947 में Harvard Mark II कंप्यूटर में एक पतंगा (moth) फँसा मिला — ग्रेस हॉपर की टीम ने उसे लॉग-बुक में चिपकाया, और "bug" शब्द कंप्यूटर में प्रसिद्ध हो गया।

एल्गोरिद्म (Algorithm) और स्यूडोकोड

एल्गोरिद्म = किसी समस्या को हल करने के क्रमवार, साफ़ चरण। स्यूडोकोड (Pseudocode) = एल्गोरिद्म को किसी भाषा के नियम माने बिना, अंग्रेज़ी जैसे कोड में लिखना। फ़्लोचार्ट = उन्हीं चरणों का चित्र (अगला पेज)।

अच्छे एल्गोरिद्म के गुण
Inputशून्य या ज़्यादा इनपुट
Outputकम से कम एक आउटपुट
Definitenessहर चरण साफ़, दो अर्थ नहीं
Finitenessतय चरणों के बाद ख़त्म हो
Effectivenessहर चरण सच में किया जा सके
उदाहरण: दो संख्याओं में बड़ी कौन?
1. शुरू
2. A और B पढ़ो (Input)
3. अगर A > B तो "A बड़ी" लिखो, नहीं तो "B बड़ी" लिखो
4. समाप्त
चरण 3 = Selection (निर्णय)

प्रोग्राम की 3 मूल संरचनाएँ (Control Structures)

➡️ Sequence (क्रम)चरण एक के बाद एक, सीधे क्रम में
🔀 Selection (चयन)शर्त के अनुसार रास्ता चुनना — If-Else
🔁 Iteration (दोहराव)शर्त पूरी होने तक दोहराना — Loop (For, While)
"IDE का पूरा नाम?" → Integrated Development Environment · "व्याकरण की गलती?" → Syntax Error · "प्रोग्राम चले पर उत्तर गलत?" → Logical Error · "0 से भाग?" → Runtime Error · "'bug' शब्द किससे जुड़ा?" → ग्रेस हॉपर, 1947 · "एल्गोरिद्म का गुण नहीं है — चुनिए" → अनंत चरण · "Loop किस संरचना में?" → Iteration · "If-Else?" → Selection

फ़्लोचार्ट और शॉर्टकट कुंजियाँ Software & Operating System

फ़्लोचार्ट के चिह्न (Flowchart Symbols)

शुरू / अंतअंडाकार(Terminal) इनपुट/आउटपुटसमांतर चतुर्भुज प्रक्रियाआयत (गणना) निर्णय?हीरा (हाँ / नहीं) तीर (Flow line)दिशा Aगोला — उसीपेज का जोड़ Bदूसरे पेजका जोड़ Connector (जोड़ने वाला चिह्न): गोल = On-page · पंचभुज (घर जैसा) = Off-page

ज़रूरी शॉर्टकट कुंजियाँ (Windows — सभी प्रोग्राम में)

Ctrl+C / X / VCopy / Cut / PasteCtrl+Z / YUndo / Redo
Ctrl+Aसब चुनो (Select All)Ctrl+S / PSave / Print
Ctrl+N / ONew (नई फ़ाइल) / Open (खोलो)Ctrl+Wचालू टैब / दस्तावेज़ बंद
Ctrl+Fखोजो (Find)Ctrl+Shift+Nनया फ़ोल्डर (File Explorer)
Alt+Tabखुली विंडो बदलनाAlt+F4विंडो बंद; डेस्कटॉप पर = Shut Down विंडो
⊞ WinStart मेन्यूWin+DDesktop दिखाओ
Win+EFile ExplorerWin+Lकंप्यूटर Lock
Win+ISettingsWin+TabTask View — सारी खुली विंडो
Win+RRun बॉक्सWin+VClipboard का इतिहास
PrtScnपूरी स्क्रीन Clipboard मेंWin+PrtScnस्क्रीनशॉट सीधे Pictures → Screenshots में सेव
Win+Shift+Sस्क्रीन का चुना हुआ भाग काटना (Snipping)Ctrl+Shift+Escसीधे Task Manager
Deleteफ़ाइल Recycle Bin मेंShift+Deleteफ़ाइल हमेशा के लिए मिटे
MS Word / Office वाली कुंजियाँ — Ctrl+B Ctrl+I Ctrl+U (बोल्ड, इटैलिक, अंडरलाइन), Ctrl+H (Replace), Ctrl+Home / End (दस्तावेज़ की शुरुआत / अंत) — अध्याय 10 (MS Word) में विस्तार से।
C = Copy, V = Copy के बगल वाली (चिपकाओ), X = कैंची ✂️ (Cut), Z = पीछे जाओ ↩️ (Undo)। Win वाली: Desktop, Explorer, Lock, I = सेटings।
"फ़्लोचार्ट में निर्णय की आकृति?" → हीरा (Diamond) · "इनपुट / आउटपुट?" → समांतर चतुर्भुज · "शुरू / अंत?" → अंडाकार · "दूसरे पेज से जोड़ने वाला?" → Off-page connector · "खुली विंडो बदलने की कुंजी?" → Alt+Tab · "कंप्यूटर Lock?" → Win+L · "फ़ाइल हमेशा के लिए मिटाना?" → Shift+Delete · "स्क्रीन का भाग काटना?" → Win+Shift+S
Read it? Now practise

Test yourself right away: today's 10 free GK questions, or a quick Fast Mode test.

Play today's GKTry Fast Mode

Ready for a full paper? Take a timed Super TET mock test with section-wise score. Super TET mock test →

← Previousमेमोरी — बिट, बाइट और इकाइयाँNext →संख्या पद्धति — कंप्यूटर की गिनती

All chapters

TestTaiyari

One test a day. Real preparation.

CompanyAboutContactPricing
LegalTerms of UsePrivacy PolicyRefund Policy
⌂Home▦Exams✎Notes◉Today's GK▶Quiz ReelsNew✓My Tests