अध्याय 5 · Motivation, Teacher & Values
प्रेरणा: अर्थ, चक्र और मास्लो
Motivation · Maslow's Hierarchyइस अध्याय का पहला भाग मुफ़्त है। बाकी भाग के लिए विषय अनलॉक करें।
ये रिवीज़न के लिए शॉर्ट नोट्स हैं। कठिन टॉपिक आसान भाषा में →
⚡ अर्थMotivation — लैटिन "Movere" = गति देना। व्यक्ति के भीतर की वह शक्ति जो व्यवहार को शुरू करती, दिशा देती और लक्ष्य मिलने तक बनाए रखती है। वुडवर्थ: अभिप्रेरणा व्यक्ति की वह दशा है जो उसे निश्चित व्यवहार और निश्चित लक्ष्य की खोज के लिए तैयार करती है। मैक्डॉनल्ड: व्यक्ति के भीतर ऊर्जा-परिवर्तन, जिसमें भावात्मक उत्तेजना और लक्ष्य की प्रत्याशा हो। सीखने का अत्यंत महत्वपूर्ण कारक।
🔄 प्रेरणा चक्रआवश्यकता (Need — शरीर/मन की कमी, जैसे भोजन की कमी) → चालक / अंतर्नोद (Drive — कमी से उत्पन्न भीतरी तनाव, "भूख") → प्रोत्साहन (Incentive — बाहर की वस्तु जो चालक शांत करे: भोजन) → लक्ष्य प्राप्ति (खाना) → तनाव कम, संतुलन (समस्थिति / Homeostasis)। प्रेरक (Motive) = व्यवहार को जगाने, दिशा देने और बनाए रखने वाली भीतरी दशा।
मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम (अब्राहम मास्लो, 1943 — "A Theory of Human Motivation"; पुस्तक "Motivation and Personality", 1954)
🪜 5 स्तर (नीचे से ऊपर)1. शारीरिक — भोजन, पानी, नींद, हवा · 2. सुरक्षा — भय-मुक्ति, स्थिरता · 3. प्रेम एवं संबद्धता — अपनापन, मित्र, परिवार · 4. सम्मान — आत्म-सम्मान, दूसरों से मान्यता · 5. आत्म-सिद्धि / आत्म-वास्तवीकरण (Self-actualization) — अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचना (मास्लो के उदाहरण: लिंकन, आइंस्टीन); इनमें शिखर अनुभव (Peak experience) अधिक।
कमी की आवश्यकताएँ (D-needs) = 1–4 · विकास / अस्तित्व की आवश्यकता (B-needs) = आत्म-सिद्धि।
कमी की आवश्यकताएँ (D-needs) = 1–4 · विकास / अस्तित्व की आवश्यकता (B-needs) = आत्म-सिद्धि।
5 बनाम 8 स्तर: मूल सिद्धांत 5 स्तर का है। बाद के विस्तृत रूप में 8 स्तर: सम्मान के बाद संज्ञानात्मक (जानना-समझना) और सौंदर्यात्मक (सुंदरता, व्यवस्था), फिर आत्म-सिद्धि, और शीर्ष पर आत्म-अतिक्रमण (Transcendence — स्वयं से परे दूसरों/आध्यात्म के लिए)। प्रश्न में "मास्लो" ही लिखा हो तो 5 स्तर, शीर्ष = आत्म-सिद्धि।
कक्षा में: भूखा बच्चा नहीं सीखता → मध्याह्न भोजन · डरा बच्चा नहीं सीखता → भय-मुक्त कक्षा · अपनापन → नाम से बुलाना, समूह कार्य · सम्मान → प्रशंसा, ज़िम्मेदारी · आत्म-सिद्धि → रुचि के अनुसार चुनौती। निचली ज़रूरत पहले (पर नियम कठोर नहीं)। मास्लो = मानवतावादी मनोविज्ञान। विस्तार: बाल मनोविज्ञान अ. 4।
प्रेरणा के कार्य: व्यवहार को ऊर्जा देना · दिशा देना (लक्ष्य चुनना) · चयन (कौन सा व्यवहार करें) · निरंतरता (कठिनाई में भी लगे रहना)। शिक्षा में: ध्यान, रुचि, अनुशासन, उपलब्धि — सब प्रेरणा पर निर्भर।
"मास्लो के पदानुक्रम में सबसे ऊपर?" (आत्म-सिद्धि) · "सबसे नीचे?" (शारीरिक) · "सुरक्षा के ठीक बाद?" (प्रेम/संबद्धता) · "पहेली हल करने का आनंद — कौन सी प्रेरणा?" (आंतरिक) · "मध्याह्न भोजन — कौन सा स्तर?" · "आवश्यकता → ? → प्रोत्साहन" (चालक)
इस अध्याय का बाकी भाग पढ़ें
इस अध्याय का पहला भाग ऊपर मुफ़्त है। हर अध्याय पूरा पढ़ने के लिए यह विषय अनलॉक करें।
आपके नोट्स की पहुँच जाँची जा रही है…
सभी अध्याय अनलॉक करेंइस अध्याय में आगे
- हर्ज़बर्ग, मैक्लीलैंड, मैक्ग्रेगर Herzberg · McClelland · McGregor · Alderfer
- प्रेरणा के प्रकार और अन्य सिद्धांत Types · Drive · Arousal · Cognitive Theories
- प्रक्रिया सिद्धांत और कक्षा में प्रेरणा Process Theories · Motivation in Class