Chapter 1 · Computer basics
कंप्यूटर क्या है?
What is a Computerकंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो हमसे डेटा (Data) लेती है, दिए गए निर्देशों (Program) के अनुसार उस पर काम (Process) करती है, नतीजा सेव (Store) कर सकती है और हमें सूचना (Information) के रूप में नतीजा (Output) देती है।
कैलकुलेटर में 2 + 3 लिखा (Input) → जोड़ा (Process) → 5 दिखा (Output)। यही कंप्यूटर का पूरा काम है!
कंप्यूटर के 5 मूल कार्य (Basic Functions)
⌨️Inputडेटा लेना
💾Storageडेटा रखना
⚙️Processingगणना, तुलना
🖥️Outputनतीजा देना
🚦Controlसब पर नियंत्रण (CU)
Data और Information में अंतर
| Data (डेटा / आँकड़े) | Information (सूचना) | |
|---|---|---|
| मतलब | कच्चे, बिखरे तथ्य (Input में) — अकेले कोई साफ़ मतलब नहीं | Process किया हुआ, अर्थपूर्ण नतीजा (Output में) |
| उदाहरण | 45, 67, 89, राम, सीता | राम को 89 अंक — कक्षा में प्रथम |
"Computer" = Compute (लैटिन Computare) — गणना करना। 2 दिसंबर = विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस।
कंप्यूटर सिर्फ़ 0 और 1 (बाइनरी) समझता है — अक्षर, चित्र, आवाज़ सब अंदर 0-1 में बदलते हैं।
कंप्यूटर सिस्टम के 4 हिस्से
| हिस्सा | मतलब | उदाहरण |
|---|---|---|
| Hardware | वे भाग जिन्हें छू सकते हैं | कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, CPU |
| Software | प्रोग्राम / निर्देशों का समूह — छू नहीं सकते | Windows, Android, MS Word |
| Firmware | ROM चिप में स्थायी रूप से लिखा सॉफ़्टवेयर | BIOS |
| User / Liveware | कंप्यूटर चलाने वाला व्यक्ति | शिक्षक, छात्र, ऑपरेटर |
"कंप्यूटर शब्द किससे बना है?" · "Process किए हुए डेटा को क्या कहते हैं?" → सूचना · "IPO का पूरा नाम?" · "इनमें से कौन कंप्यूटर का मूल कार्य नहीं है?" · "कंप्यूटर कौन-सी भाषा सीधे समझता है?" → मशीन भाषा (0, 1)
ब्लॉक आरेख, विशेषताएँ और उपयोग What is a Computer
कंप्यूटर का ब्लॉक आरेख (Block Diagram)
परीक्षा की किताबों में CPU के 3 भाग: ALU (Arithmetic Logic Unit), CU (Control Unit) और MU (Memory Unit — रजिस्टर + प्राथमिक मेमोरी)। आज RAM अलग चिप पर होती है। इनपुट और आउटपुट उपकरणों को मिलाकर Peripheral (परिधीय) उपकरण कहते हैं।
विशेषताएँ (Characteristics)
⚡गति (Speed)करोड़ों गणनाएँ प्रति सेकंड (नैनो सेकंड)
🎯शुद्धता (Accuracy)सही निर्देश + सही डेटा = सही नतीजा
🔁कर्मठता (Diligence)बिना थके, बिना ऊबे एक जैसा काम
🗄️भंडारण (Storage)बहुत डेटा, सालों तक
🧩बहुमुखी (Versatility)लिखना, गणना, चित्र — कई काम
🤖स्वचालन (Automation)प्रोग्राम देने पर अपने-आप काम
🛡️विश्वसनीयताReliability — लंबे समय तक भरोसेमंद
🔒गोपनीयतापासवर्ड से डेटा सुरक्षित
सीमाएँ: खुद नहीं सोचता (IQ शून्य), भावनाएँ नहीं, निर्णय खुद नहीं लेता, बिजली पर निर्भर। गलत डेटा = गलत नतीजा, इसे GIGO कहते हैं — Garbage In, Garbage Out।
उपयोग के क्षेत्र
🏫 शिक्षास्मार्ट क्लास, ई-लर्निंग (DIKSHA), ऑनलाइन परीक्षा, उपस्थिति, परिणाम तैयार करना
🏦 बैंक / 🚆 रेलवेATM, नेट बैंकिंग, UPI; टिकट आरक्षण (IRCTC)
🏥 स्वास्थ्य / 🏛️ सरकारCT स्कैन, मरीज़ का रिकॉर्ड; ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन फ़ॉर्म, DBT
"CPU के भाग कौन-से हैं?" · "GIGO का अर्थ?" · "कंप्यूटर की कमी कौन-सी है?" → सोचने की क्षमता नहीं · "Firmware का उदाहरण?" → BIOS · "जिसे छू सकते हैं वह?" → Hardware · "कंप्यूटर बिना थके काम करता है — यह कौन-सी विशेषता?" → Diligence