Skip to content
TestTaiyari
HomeExamsNotesToday's GKQuiz ReelsNewMy TestsPricing
⌕Search exams or tests…
Englishहिन्दी
Log in
All notes/बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण विधियाँ

Chapter 8 · Child Psychology

दिव्यांगता और RPwD अधिनियम 2016

Disability · RPwD Act 2016
📖 अर्थदिव्यांगता: शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक या संवेदी दीर्घकालिक कमी, जो बाधाओं के साथ मिलकर समाज में पूर्ण, समान भागीदारी रोके। शिक्षा में: विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (CWSN)।
चिकित्सा मॉडल: कमी व्यक्ति में, उसे "ठीक" करो · सामाजिक मॉडल: बाधा समाज-वातावरण में (सीढ़ी है, रैंप नहीं) — RPwD और समावेशी शिक्षा इसी पर।
🔗 WHO (1980): 3 शब्दक्षति (Impairment): अंग/कार्य में कमी — आँख की रोशनी जाना → अक्षमता (Disability): काम न कर पाना — पढ़ न पाना → बाधा / विकलांगता (Handicap): समाज में नुकसान — स्कूल से बाहर।
PwD अधिनियम 1995RPwD अधिनियम 2016
दिव्यांगताएँ721 (केंद्र सरकार और जोड़ सकती है)
सरकारी नौकरी में आरक्षण3%4% (धारा 34)
RPwD 2016: लागू 19 अप्रैल 2017 · आधार UNCRPD (2006) · मानक दिव्यांगता: कम से कम 40%
मुफ़्त शिक्षा18 वर्ष की आयु तक6–18 वर्ष, मानक दिव्यांगता वाले बच्चे (धारा 31)

21 दिव्यांगताएँ (अनुसूची)

समूहदिव्यांगताएँ
चलन (Locomotor)(1) चलन दिव्यांगता (2) कुष्ठ रोग मुक्त (3) प्रमस्तिष्क पक्षाघात (Cerebral palsy) (4) बौनापन (5) मांसपेशीय दुर्विकास (6) तेज़ाब हमला पीड़ित
दृष्टि, श्रवण, वाणी(7) दृष्टिहीनता (8) अल्प दृष्टि (9) श्रवण बाधा (बधिर और ऊँचा सुनने वाले) (10) वाक् और भाषा दिव्यांगता
बौद्धिक, मानसिक(11) बौद्धिक दिव्यांगता (12) विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता (SLD) (13) स्वलीनता (Autism spectrum) (14) मानसिक रुग्णता
तंत्रिका, रक्त विकार(15) मल्टीपल स्क्लेरोसिस (16) पार्किंसन (17) दीर्घकालिक तंत्रिका स्थितियाँ (18) हीमोफ़ीलिया (19) थैलेसीमिया (20) सिकल सेल · (21) बहु-दिव्यांगता (बधिर-अंधता सहित)
1995 की 7: दृष्टिहीनता, अल्प दृष्टि, कुष्ठ मुक्त, श्रवण, चलन, मानसिक मंदता, मानसिक रुग्णता · मानसिक मंदता → नया नाम बौद्धिक दिव्यांगता · प्रमस्तिष्क पक्षाघात 1995 अधिनियम में नहीं (राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 में) · ADHD सूची में अलग नाम से नहीं।
परिभाषाएँ · दृष्टिहीनता: पूरी तरह न दिखना, या बेहतर आँख में चश्मे के बाद भी दृष्टि 3/60 से कम, या दृष्टि-क्षेत्र 10° से कम · अल्प दृष्टि: 6/18 से 3/60 तक · बधिर: दोनों कानों में 70 dB श्रवण हानि · ऊँचा सुनने वाला: 60–70 dB · चलन: हड्डी-मांसपेशी या तंत्रिका तंत्र के कारण चलने-वस्तु उठाने में असमर्थता (पोलियो, अंग-विच्छेद, लकवा) · बौद्धिक: बौद्धिक क्षमता (तर्क, सीखना, समस्या-समाधान) और अनुकूली व्यवहार दोनों में कमी (IQ लगभग 70 से कम, 18 वर्ष से पहले शुरू)।
"RPwD में कितनी दिव्यांगताएँ?" · "मानक दिव्यांगता कितने %?" · "क्षति → अक्षमता → बाधा?" · "बधिर कितने dB?" · "मानसिक मंदता का नया नाम?"

शिक्षा प्रावधान और कक्षा में व्यवस्था RPwD sections · Classroom support · Braille · Sign language

धाराशिक्षा और अधिकार (RPwD 2016)
2(m)समावेशी शिक्षा: दिव्यांग और अन्य छात्र साथ सीखें; शिक्षण-अधिगम उनकी ज़रूरत के अनुसार ढाला जाए · 2(y) उचित सुविधा: ज़रूरी बदलाव, जो अनुचित बोझ न डालें
16सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थाएँ: बिना भेदभाव प्रवेश, सुगम्य भवन, उचित सुविधा, व्यक्तिगत सहायता, SLD की शीघ्र पहचान
17हर 5 वर्ष में बच्चों का सर्वे · ब्रेल, सांकेतिक भाषा शिक्षकों का प्रशिक्षण · मानक दिव्यांगता वाले छात्रों को 18 वर्ष तक मुफ़्त किताबें-उपकरण · परीक्षा में अतिरिक्त समय, लेखक (Scribe), दूसरी/तीसरी भाषा से छूट
31 · 326–18 वर्ष मुफ़्त शिक्षा (पड़ोस या विशेष विद्यालय) · उच्च शिक्षा में कम से कम 5% सीटें, आयु में 5 वर्ष छूट
34नौकरी में 4%: 1% दृष्टि · 1% श्रवण · 1% चलन (प्रमस्तिष्क पक्षाघात, कुष्ठ मुक्त, बौनापन, तेज़ाब हमला, मांसपेशीय दुर्विकास) · 1% स्वलीनता, बौद्धिक, SLD, मानसिक रुग्णता और बहु-दिव्यांगता
दिव्यांगतापहचान के संकेतकक्षा में व्यवस्था
👁️ दृष्टिआँखें मलना, किताब बहुत पास, भेंगापन, बोर्ड से गलत उतारेआगे बैठाना, अच्छी रोशनी, बोलकर पढ़ाना, स्पर्श मॉडल। दृष्टिहीन → ब्रेल, ऑडियो · अल्प दृष्टि → प्रकाशीय साधन (आवर्धक लेंस, चश्मा, दूरबीन) और अप्रकाशीय (बड़े अक्षर, मोटी रेखा वाली कॉपी, पढ़ने का स्टैंड)
👂 श्रवणबार-बार दोहराने को कहे, नाम पर ध्यान न दे, सिर एक ओर झुकाएआगे बैठाना, चेहरा सामने रखकर बोलना, दृश्य सामग्री, लिखित निर्देश। विधियाँ: मौखिक (होंठ पढ़ना, बोलना) · हस्तचालित (संकेत) · पूर्ण संप्रेषण (सब मिलाकर)
🦽 चलन / अस्थिचलने, पकड़ने, लिखने में कठिनाईरैंप, रेलिंग, सुगम शौचालय, भूतल पर कक्षा, ढली मेज़-कुर्सी, मोटी पेंसिल, लेखक / टाइपिंग, अतिरिक्त समय, खेल में बदलाव कर भागीदारी। उपकरण: व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलिपर (ऑर्थोसिस: अंग को सहारा), कृत्रिम अंग (प्रोस्थेसिस: अंग की जगह)
🧠 बौद्धिकउम्र से धीमा सीखना, ध्यान कम, स्मरण कमज़ोरकार्य-विश्लेषण (छोटे चरण), ठोस वस्तुएँ, बार-बार अभ्यास, तुरंत प्रशंसा, जीवन कौशल
🧩 स्वलीनतानज़र न मिलाना, एक क्रिया दोहराना, बदलाव से परेशानीनिश्चित दिनचर्या, चित्र-समय-सारणी, शांत कोना, छोटे निर्देश
बौद्धिक दिव्यांगता के स्तर (IQ): हल्की 50–69 → शिक्षणीय (Educable) · मध्यम 35–49 → प्रशिक्षणीय (Trainable) · गंभीर 20–34 और अति गंभीर 20 से कम → संरक्षणीय (Custodial, पूरी देखभाल)
⠃ ब्रेल लिपिलुई ब्रेल (फ़्रांस, 1824) · 6 उभरे बिंदु (2 स्तंभ × 3 पंक्ति) → 63 संयोजन · भारत: भारती ब्रेल · उपकरण: स्लेट और स्टाइलस, पर्किन्स ब्रेलर, टेलर फ़्रेम / अबेकस (गणित), सफ़ेद छड़ी, स्क्रीन रीडर, बोलने वाली किताबें · विश्व ब्रेल दिवस: 4 जनवरी
🤟 श्रवण और वाक्भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL); संस्थान ISLRTC, नई दिल्ली (2015) · श्रवण यंत्र, कॉक्लियर इम्प्लांट · जाँच: ऑडियोमीटर (ग्राफ़ = ऑडियोग्राम) · सांकेतिक भाषा दिवस: 23 सितंबर · वाक् दिव्यांगता: AAC (चित्र-बोर्ड), वाक् चिकित्सा · उपकरण योजना: ADIP · पहचान पत्र: UDID
"किताब आँख के बहुत पास — कौन सी बाधा?" · "आवर्धक लेंस प्रकाशीय या अप्रकाशीय?" · "प्रशिक्षणीय कौन?" · "ब्रेल में बिंदु?" · "टेलर फ़्रेम?" · "कैलिपर किसके लिए?"

विशेष, एकीकृत और समावेशी शिक्षा Special · Integrated · Inclusive schooling

बहिष्करण पृथक्करण (विशेष विद्यालय) एकीकरण समावेशन
व्यवस्थाकैसेकिसे बदलना
विशेष / पृथक् विद्यालयएक प्रकार के दिव्यांग बच्चे, अलग विद्यालय (जैसे दृष्टिहीन विद्यालय), विशेष शिक्षक— (बच्चा मुख्यधारा से अलग)
एकीकृत (Integrated)सामान्य विद्यालय में प्रवेश, कुछ समय अलग संसाधन कक्ष में; बच्चा व्यवस्था के अनुसार ढलेबच्चा स्वयं को ढाले
समावेशी (Inclusive)सभी बच्चे एक कक्षा में; पाठ्यक्रम, विधि, भवन, मूल्यांकन बच्चे के अनुसार लचीलेविद्यालय / व्यवस्था बदले
एकीकरण ≠ समावेशन: एकीकरण में बच्चा व्यवस्था में "फ़िट" होता है; समावेशन में व्यवस्था बच्चे के लिए बदलती है। समावेशन में सभी वंचित बच्चे भी आते हैं — विस्तार अध्याय "समावेशी शिक्षा" में।
📋 IEPव्यक्तिगत शैक्षिक योजना (Individualised Education Plan): हर दिव्यांग बच्चे के लिए लिखित योजना — वर्तमान स्तर, लक्ष्य, सहायता, समय, मूल्यांकन। बनाते: शिक्षक + विशेष शिक्षक + माता-पिता।
👩‍🏫 सहायक लोगविशेष / संसाधन शिक्षक · भ्रमणशील शिक्षक (कई विद्यालयों में जाकर) · सहपाठी साथी · पंजीकरण: भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI, अधिनियम 1992) · सार्वभौमिक अधिगम डिज़ाइन (UDL): शुरू से सबके लिए योजना।
नीतियाँ और योजनाएँ: 1974 IEDC (दिव्यांग बच्चों की एकीकृत शिक्षा) · 1986 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (दिव्यांगों को समान साथी के रूप में सामान्य समुदाय से जोड़ना; POA 1992) · 1987 PIED (UNICEF के साथ) · 1994 सलामांका वक्तव्य (UNESCO, स्पेन — समावेशी शिक्षा का विश्व आधार) · 1999 राष्ट्रीय न्यास अधिनियम · 2001 सर्व शिक्षा अभियान — शून्य अस्वीकृति नीति · 2009 IEDSS (माध्यमिक) · RTE 2009: 6–14 वर्ष मुफ़्त शिक्षा; संशोधन 2012: दिव्यांग बच्चे "वंचित समूह" में, गंभीर दिव्यांगता में गृह-आधारित शिक्षा · 2015 सुगम्य भारत अभियान (3 दिसंबर) · 2018 समग्र शिक्षा · NEP 2020: पूर्ण समावेशन, ISL का मानकीकरण।
राष्ट्रीय संस्थान: दृष्टि — NIEPVD देहरादून (पहले NIVH) · श्रवण — AYJNISHD मुंबई · बौद्धिक — NIEPID सिकंदराबाद (पहले NIMH) · बहु-दिव्यांगता — NIEPMD चेन्नई · चलन — NILD कोलकाता
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: 3 दिसंबर · "दिव्यांग" शब्द 2015 से प्रचलित · उत्तर प्रदेश: जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट (2001) · डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ (2008)।
"बच्चा व्यवस्था के अनुसार ढले — एकीकृत या समावेशी?" · "सलामांका वक्तव्य?" · "शून्य अस्वीकृति नीति?" · "IEP?" · "IEDC कब?" · "श्रवण बाधित का राष्ट्रीय संस्थान कहाँ?"
Read it? Now practise

Test yourself right away: today's 10 free GK questions, or a quick Fast Mode test.

Play today's GKTry Fast Mode

Ready for a full paper? Take a timed Super TET mock test with section-wise score. Super TET mock test →

← Previousगेस्टाल्ट और अंतर्दृष्टि अधिगम

All chapters

TestTaiyari

One test a day. Real preparation.

CompanyAboutContactPricing
LegalTerms of UsePrivacy PolicyRefund Policy
⌂Home▦Exams✎Notes◉Today's GK▶Quiz ReelsNew✓My Tests