Chapter 18 · Quick revision
50 अभ्यास प्रश्न (1–25)
50 Practice MCQsThe first part of this chapter is free to read. Unlock the subject for the rest.
ये रिवीज़न के लिए शॉर्ट नोट्स हैं। कठिन टॉपिक आसान भाषा में →
हर प्रश्न के 4 विकल्पों में से एक सही है। पहले ख़ुद हल करो, फिर उत्तर-पेज से मिलाओ। ⏱️ 50 प्रश्न · 30 मिनट
1. कक्षा 1–5 के अधिकांश बच्चे पियाजे की किस अवस्था में होते हैं?
(A) संवेदी-गामक (B) पूर्व-संक्रियात्मक (C) मूर्त संक्रियात्मक (D) औपचारिक संक्रियात्मक
2. "विकास = वंशानुक्रम × वातावरण" — किसका कथन?
(A) वुडवर्थ (B) स्किनर (C) गैरेट (D) युंग
3. विकास का सिर से पैर की ओर बढ़ना कहलाता है —
(A) निकट-दूर दिशा (B) मस्तकाधोमुखी दिशा (C) सामान्य से विशिष्ट (D) निरंतरता
4. एरिक्सन के अनुसार 6–12 वर्ष की अवस्था का द्वंद्व —
(A) विश्वास बनाम अविश्वास (B) पहचान बनाम भूमिका-भ्रम (C) पहल बनाम अपराध-बोध (D) परिश्रम बनाम हीनता
5. कोहलबर्ग की "अच्छा लड़का – अच्छी लड़की" अवस्था किस स्तर में है?
(A) परंपरागत (B) पूर्व-परंपरागत (C) उत्तर-परंपरागत (D) अमूर्त
6. 10 वर्ष के बच्चे की मानसिक आयु 12 वर्ष है। उसकी बुद्धि-लब्धि —
(A) 83 (B) 100 (C) 120 (D) 112
7. बहु-बुद्धि सिद्धांत किसने दिया?
(A) स्पीयरमैन (B) थर्स्टन (C) गिलफ़र्ड (D) हावर्ड गार्डनर
8. बुद्धि सामान्य है, पर बच्चा पढ़ते समय अक्षर उलटता और अटकता है —
(A) डिस्ग्राफ़िया (B) डिस्लेक्सिया (C) डिस्कैलकुलिया (D) डिस्प्रैक्सिया
9. मास्लो के आवश्यकता पदानुक्रम में सबसे ऊपर —
(A) आत्म-सिद्धि (B) सम्मान (C) सुरक्षा (D) प्रेम / संबद्धता
10. समाजमिति में जिस बच्चे को किसी ने नहीं चुना —
(A) तारा (B) गुट (C) एकाकी (D) परस्पर चयन
11. थॉर्नडाइक का सबसे महत्वपूर्ण नियम —
(A) तत्परता का नियम (B) प्रभाव का नियम (C) अभ्यास का नियम (D) बहु-अनुक्रिया
12. घंटी बजते ही कुत्ते के मुँह में लार आना —
(A) क्रिया-प्रसूत अनुबंधन (B) अंतर्दृष्टि (C) शास्त्रीय अनुबंधन (D) प्रयास-त्रुटि
13. निकटस्थ विकास का क्षेत्र (ZPD) किसकी अवधारणा है?
(A) पियाजे (B) ब्रूनर (C) कोहलर (D) वाइगोत्स्की
14. बोबो डॉल प्रयोग किससे जुड़ा है?
(A) बंडूरा (B) स्किनर (C) पावलव (D) टॉलमैन
15. चिंपैंज़ी सुल्तान पर प्रयोग करके अंतर्दृष्टि सिद्धांत किसने दिया?
(A) थॉर्नडाइक (B) कोहलर (C) वॉटसन (D) ब्रूनर
16. RPwD अधिनियम 2016 में दिव्यांगताओं की संख्या —
(A) 7 (B) 14 (C) 21 (D) 19
17. ब्रेल लिपि के एक खाने में उभरे बिंदु —
(A) 4 (B) 6 (C) 8 (D) 5
18. प्रोजेक्ट विधि के प्रवर्तक —
(A) किलपैट्रिक (B) फ्रोबेल (C) हेलेन पार्कहर्स्ट (D) मॉन्टेसरी
19. सूक्ष्म शिक्षण का भारतीय चक्र कितने मिनट का है?
(A) 45 (B) 40 (C) 30 (D) 36
20. संशोधित ब्लूम वर्गिकी (2001) में सबसे ऊँचा स्तर —
(A) मूल्यांकन (B) विश्लेषण (C) सृजन (D) संश्लेषण
21. उदाहरणों से नियम तक पहुँचना —
(A) निगमन विधि (B) आगमन विधि (C) विश्लेषण विधि (D) व्याख्यान विधि
22. अनुच्छेद 21A किस संविधान संशोधन से जुड़ा?
(A) 42वाँ (B) 73वाँ (C) 93वाँ (D) 86वाँ
23. "अपव्यय और अवरोधन" पर पहली बार किस समिति ने ध्यान दिलाया?
(A) हार्टोग समिति (B) हंटर आयोग (C) सैडलर आयोग (D) मुदालियर आयोग
24. "एक ही कक्षा, और विद्यालय बच्चे के अनुसार ढले" — कौन सा चरण?
(A) एकीकरण (B) पृथक्करण (C) समावेशन (D) बहिष्करण
25. जिसे अधिक ज़रूरत, उसे अधिक सहायता — कहलाता है
(A) समानता (B) समता (C) एकरूपता (D) पृथक्करण
Read the rest of this chapter
The first part of this chapter is free above. Unlock this subject to read every chapter in full.
Checking your notes access…
Unlock all chaptersStill to read in this chapter
- 50 अभ्यास प्रश्न (26–50) 50 Practice MCQs
- उत्तर और कारण 50 Practice MCQs