Skip to content
TestTaiyari
HomeExamsNotesToday's GKQuiz ReelsNewMy TestsPricing
⌕Search exams or tests…
Englishहिन्दी
Log in
All notes/बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण विधियाँ

Chapter 1 · Child Psychology

बाल विकास: अर्थ और सिद्धांत

Growth & Development: Meaning, Principles
📏 वृद्धि (Growth)शरीर के आकार, लंबाई, भार में बढ़ोतरी। मात्रात्मक (नापी जा सकती है)। परिपक्वता पर रुक जाती है। विकास का एक हिस्सा।
🌱 विकास (Development)शरीर + मन + व्यवहार में क्रमबद्ध, प्रगतिशील परिवर्तन। गुणात्मक + मात्रात्मक। जीवन भर (गर्भ से मृत्यु तक) चलता है।
आधारवृद्धिविकास
प्रकृतिमात्रात्मक (Quantitative)गुणात्मक + मात्रात्मक (Qualitative)
अवधिएक आयु तक (परिपक्वता तक)जीवन-पर्यंत (Lifelong)
दायरासंकुचित, विकास का अंगव्यापक, वृद्धि को शामिल करता है
मापनसीधा नापा जा सकता है (cm, kg)केवल अवलोकन/परीक्षण से आँका जाता है
उदाहरणलंबाई 100 cm से 120 cmबोलना, सोचना, नैतिक समझ आना
विकास = परिपक्वता (Maturation) + अधिगम (Learning)  ·  हरलॉक: विकास केवल बड़े होने तक सीमित नहीं, यह परिपक्वता के लक्ष्य की ओर परिवर्तनों का प्रगतिशील क्रम है।

विकास की दिशा के दो सिद्धांत

मस्तकाधोमुखी Cephalocaudal सिर → पैर पहले सिर सँभालना, फिर बैठना, फिर चलना निकट-दूर Proximodistal केंद्र → बाहर पहले कंधा-भुजा, फिर हाथ, फिर उँगलियाँ

विकास के सिद्धांत (Principles)

सिद्धांतसरल अर्थ
निरंतरताविकास लगातार चलता है, कभी पूरी तरह रुकता नहीं (गति धीमी-तेज़ हो सकती है)
समान प्रतिमान / निश्चित क्रमसभी बच्चों में क्रम एक जैसा: पहले बैठना, फिर खड़ा होना, फिर चलना
सामान्य से विशिष्टपहले पूरे हाथ से पकड़ना, बाद में उँगलियों से; पहले सामान्य रोना, फिर अलग-अलग संवेग
व्यक्तिगत भिन्नताक्रम समान, पर गति हर बच्चे की अलग
परस्पर संबंधशारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक विकास एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं
एकीकरणपहले पूरे अंग की गति, फिर भाग, फिर भागों का मिलकर काम करना
पूर्वकथनीयताविकास की दिशा का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है
सर्पिलाकार (Spiral)विकास सीधी रेखा में नहीं, आगे बढ़ते हुए थोड़ा रुककर फिर बढ़ता है
वंशानुक्रम × वातावरणविकास दोनों की अंतःक्रिया का परिणाम है
"वृद्धि और विकास में अंतर?" · "बच्चा पहले सिर सँभालता है फिर चलता है — कौन सा सिद्धांत?" · "हाथ से पहले उँगलियाँ नहीं — कौन सा सिद्धांत?" · "क्रम समान, गति अलग — कौन सा सिद्धांत?" · "विकास किसका परिणाम है?"

विकास की अवस्थाएँ और आयाम Stages & Dimensions of Development

अवस्था (आयु)मुख्य विशेषताएँप्रसिद्ध कथन / उपनाम
गर्भावस्था (गर्भाधान → जन्म, लगभग 280 दिन / 40 सप्ताह)3 चरण: बीजावस्था (0–2 सप्ताह) → भ्रूणावस्था (2–8 सप्ताह, अंग बनना) → गर्भस्थ शिशु (9 सप्ताह → जन्म)माँ का पोषण, रोग, धूम्रपान-शराब, दवाएँ, विकिरण (टेराटोजन) शिशु को हानि पहुँचा सकते हैं
शैशवावस्था (जन्म → 5/6 वर्ष)सबसे तेज़ शारीरिक विकास, दूसरों पर निर्भरता, आत्म-केंद्रित, अनुकरण से सीखना, संवेग तीव्र, जिज्ञासा, बार-बार दोहराना"जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल", "भावी जीवन की आधारशिला"; फ्रायड: व्यक्ति को जो बनना होता है, वह आरंभिक 4–5 वर्षों में बन जाता है
बाल्यावस्था (6 → 12 वर्ष)विकास में स्थिरता, टोली/गिरोह बनाना, सामूहिक खेल, जिज्ञासा, संग्रह की प्रवृत्ति, नैतिक भावना का विकास, विद्यालय जाने की आयु"गिरोह/टोली अवस्था (Gang age)"; रॉस: "मिथ्या/छद्म परिपक्वता का काल"; "प्रारंभिक विद्यालय आयु"
किशोरावस्था (12 → 18 वर्ष)तीव्र शारीरिक वृद्धि (Growth spurt) और यौन परिवर्तन (यौवनारंभ), पहचान की खोज, कल्पना, आदर्शवाद, विपरीत लिंग में रुचि, स्वतंत्रता की चाह, संवेगों में अस्थिरतास्टेनले हॉल: "तीव्र दबाव, तनाव, तूफ़ान और संघर्ष का काल" (Storm & Stress); "जीवन का सबसे कठिन काल"
शब्द Adolescence लैटिन adolescere से = "परिपक्वता की ओर बढ़ना"। लड़कियों में यौवनारंभ सामान्यतः लड़कों से पहले होता है। कक्षा 1–5 के बच्चे (लगभग 6–11 वर्ष) = बाल्यावस्था।

विकास के आयाम (Dimensions)

💪शारीरिकलंबाई, भार, हड्डियाँ, मांसपेशियाँ; स्थूल (दौड़ना) और सूक्ष्म (लिखना) गामक कौशल
🧠संज्ञानात्मक / मानसिकसोचना, स्मृति, तर्क, समस्या-समाधान, कल्पना
🗣️भाषायीरोना → कूजना/बलबलाना → पहला शब्द (लगभग 1 वर्ष) → वाक्य
😊संवेगात्मकब्रिजेस: जन्म पर केवल उत्तेजना → ~3 माह कष्ट, आनंद → ~2 वर्ष तक भय, क्रोध, प्रेम आदि
🤝सामाजिकसमाज के नियम, सहयोग, मित्रता सीखना = समाजीकरण
⚖️नैतिकसही-गलत की समझ (पियाजे, कोहलबर्ग)
नोम चॉम्स्की: बच्चे में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता — LAD (Language Acquisition Device)। स्किनर: भाषा अनुकरण और पुनर्बलन से सीखी जाती है।
"ग-शै-बा-कि" = गर्भ → शैशव → बाल्य → किशोर; 6 तक शैशव, 12 तक बाल्य।
"गिरोह अवस्था कौन सी?" · "तूफ़ान और तनाव का काल किसने कहा?" · "मिथ्या परिपक्वता किस अवस्था को कहा?" · "सबसे तेज़ शारीरिक विकास कब?" · "LAD किसकी देन?" · "जन्म के समय कौन सा संवेग?"

विकास के सिद्धांतकार Piaget · Kohlberg · Freud · Erikson

🧩 जीन पियाजे — संज्ञानात्मक विकास की 4 अवस्थाएँ (स्विट्ज़रलैंड)

अवस्थाआयु (वर्ष)पहचान (परीक्षा के शब्द)
संवेदी-गामक Sensorimotor0–2इंद्रियों-गति से सीखना; वस्तु स्थायित्व (छिपी वस्तु भी है)
पूर्व-संक्रियात्मक Pre-operational2–7प्रतीकात्मक खेल, अहं-केंद्रितता, जीववाद (निर्जीव को सजीव मानना), केंद्रीकरण, अपरिवर्तनीयता; संरक्षण नहीं
मूर्त संक्रियात्मक Concrete7–11संरक्षण, उत्क्रमणीयता, वर्गीकरण, क्रमबद्धता; तर्क केवल ठोस वस्तुओं पर
औपचारिक संक्रियात्मक Formal11+अमूर्त चिंतन, परिकल्पना बनाकर तर्क (Hypothetico-deductive)
"सं-पू-मू-औ" · आयु 0-2-7-11 · प्राथमिक कक्षा = मूर्त संक्रियात्मक → ठोस वस्तु, मॉडल, गतिविधि से पढ़ाओ।

⚖️ लॉरेंस कोहलबर्ग — नैतिक विकास (3 स्तर, 6 अवस्थाएँ; विधि: नैतिक दुविधा, जैसे हाइन्ज़)

स्तरअवस्थाएँ
1. पूर्व-परंपरागत (9 वर्ष से कम)(1) दंड-आज्ञापालन (सज़ा से बचना) · (2) स्व-हित/साधनात्मक ("मुझे क्या मिलेगा")
2. परंपरागत (अधिकांश किशोर-वयस्क)(3) अच्छा लड़का–अच्छी लड़की (दूसरों की स्वीकृति) · (4) कानून और व्यवस्था (नियम मानना)
3. उत्तर-परंपरागत (कुछ ही वयस्क)(5) सामाजिक अनुबंध (जनहित में नियम बदल सकते हैं) · (6) सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत
गिलिगन: कोहलबर्ग ने "देखभाल की नैतिकता" की अनदेखी की। पियाजे: परतंत्र (~8 वर्ष तक, नियम अटल) → स्वायत्त नैतिकता (नियम सहमति से)।

🛋️ सिगमंड फ्रायड — मनोलैंगिक विकास (मनोविश्लेषण के जनक)

5 अवस्थाएँ (लगभग आयु)मौखिक (0–1½) → गुदा (1½–3) → लैंगिक/Phallic (3–6, ओडिपस/इलेक्ट्रा ग्रंथि) → अव्यक्त/सुषुप्त (6–12) → जननिक (12+)
व्यक्तित्व के 3 भागइदम् (Id) — सुख का सिद्धांत · अहम् (Ego) — वास्तविकता का सिद्धांत · पराअहम् (Super-ego) — नैतिकता/अंतरात्मा
👥 एरिक एरिक्सन — मनोसामाजिक विकास की 8 अवस्थाएँ
0–1: विश्वास बनाम अविश्वास1–3: स्वायत्तता बनाम लज्जा-संदेह
3–6: पहल बनाम अपराध-बोध6–12: परिश्रम बनाम हीनता
12–18: पहचान बनाम भूमिका-भ्रमयुवा वयस्क: घनिष्ठता बनाम अलगाव
मध्य वयस्क: उत्पादकता बनाम निष्क्रियतावृद्धावस्था: संपूर्णता बनाम निराशा
"वस्तु स्थायित्व किस अवस्था में?" · "जीववाद किस अवस्था में?" · "संरक्षण कब?" · "'कानून मानना चाहिए' — कोहलबर्ग की कौन सी अवस्था?" · "इदम्-अहम्-पराअहम् किसके?" · "6–12 वर्ष का एरिक्सन संकट?"
Read it? Now practise

Test yourself right away: today's 10 free GK questions, or a quick Fast Mode test.

Play today's GKTry Fast Mode

Ready for a full paper? Take a timed Super TET mock test with section-wise score. Super TET mock test →

Next →वंशानुक्रम और वातावरण

All chapters

TestTaiyari

One test a day. Real preparation.

CompanyAboutContactPricing
LegalTerms of UsePrivacy PolicyRefund Policy
⌂Home▦Exams✎Notes◉Today's GK▶Quiz ReelsNew✓My Tests